E Shram Card कैसे बनाये :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हम लोग ई श्रम कार्ड क्या है? ई-श्रम कार्ड कैसे बनाये? इसके बारे मे जानकारी लेने वाले है। अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से ई श्रम कार्ड बनाना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
अभी कुछ दिन पहले भारत सरकार ने देश भर मे असंगठित क्षेत्र मे काम कर रहे मजदूरों के लिए आधार कार्ड जैसा एक कार्ड लॉन्च किया है। और इस कार्ड को E-Shram Card ऐसा नाम दिया है। तो आज हम इसी कार्ड के बारे मे विस्तार से जानकारी लेने वाले है। तो चलिए अब हम इसके बारे मे विस्तार से जानकारी लेते है।
E Shram Card क्या है?
E Shram Card मजदूर लोगो का एक पहचान कार्ड है। इस कार्ड मे मजदूर लोगो की पर्सनल जानकारी जैसे की नाम, पता, उम्र, शैक्षनिक योग्यता और वो क्या काम करता है। यह कार्ड पुरे भारत मे मान्य है और इस कार्ड मे आधार कार्ड जैसे ही 12 अंक रहते है। और यह सेम आधार कार्ड की तरह ही दीखता है।
E Shram Card बनाने के क्या फायदे है?
- आर्थिक सहायता
- 2 लाख का बिमा
- भविष्य में आने वाली श्रमिक योजनायँ का तुरंत लाभ उठा सकेंगे
- नौकरी मिलने के अवसर
- PBSBY के तहत 2 लाख एक्सीडेंट इन्शुरन्स कवर
- प्रवासी श्रमिकों के कार्यबल को चेक करते रहना
- मजदुर के लिए सरकारी योजना का डायरेक्ट लाभ
- इमरजेंसी या महामारी जैसे परिस्तिथि में डायरेक्ट मदद पहुँचना
- सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए भी योग्य होंगे
तो दोस्तों ऊपर दिए गए सभी फायदों का लाभ आप इस E Shram Card के माध्यम से उठा सकते है। इस कार्ड के माध्यम से सरकार अब मजदूरों के खाते मे भविष्य मे निकलने वाली योजना के पैसे डालेंगे। इसके अलावा इस कार्ड के बहुत से फायदे हैं। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट से ले सकते है।
E Sram Card कौन बना सकता है?
इस कार्ड को असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूर, कृषि श्रमिक और भूमिहिन कृषि श्रमिक की उम्र 18 साल से लेकर कुल 60 साल के बीच में है। ऐसे सभी लोग इस कार्ड को बना सकते हैं।
E Sram Card बनाने के लिए किन -किन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी?
E Shram Card को बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर होना चाहिए। लेकिन वह मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। जब आप E Shram Card के लिए Apply करते है तब आपके पास इन डॉक्यूमेंट के साथ साथ आपका मोबाइल होना जरुरी है। क्योंकी अब जब इसके लिए Apply करते है तब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- Instagram Account Hack Kaise Kare
- ATM Se Paise Kaise Nikale In Hindi
E Shram Card कैसे बनाये?
इस कार्ड को बनाने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप को Follow करना है। इस स्टेप को ध्यान से फ़ॉलो करते ही आपका ईश्रम कार्ड बन जायेगा और इसे आप बहित आसानी से डाउनलोड भी कर सकेंगे। तो चलिए जानते है क्या क्या स्टेप हमें Follow करने है।
Step 1. सबसे पहले हमें इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना है।
Step 2. इसके बाद Register On E-Shram पर आपको क्लिक करना है।
Step 3. अब आपको यहापर वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आपके आधार से लिंक है। इसके बाद आपके आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक है उसपर एक OTP आएगा। उसे यहापर डालकर आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
Step 4. इसके बाद आपको आपका आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहा जायेगा तो आप यहापर अपना आधार नंबर दर्ज कीजिये और सबमिट पर क्लिक कीजिये। इतना करते ही आपकी जानकारी स्क्रीन पर आयेगी आपको इसे एक्सेप्ट करना है।
Step 5. इसके बाद आपको आपकी पर्सनल इनफार्मेशन, एड्रेस, एजुकेशन, ऑक्यूपेशन और स्किल और बैंक डिटेल्स देनी है।
Step 6. यह सब जानकारी भरने के बाद आपको लास्ट में I Undertake को टिक करना है और Submit के बटन पर क्लिक करना है।
Step 7. अब आपका E Shram Card बनके तैयार हो जायेगा। अब आपको ऊपर दिए गए Download Button से E Shram Card डाउनलोड कर लेना है और Complete Registration बटन पर क्लिक करना है।
तो देखा दोस्तों E Shram Card बनाना कितना आसान है। अगर आप भी अपना E Shram Card बनाना चाहते है तो अपने मोबाइल से इसे बना सकते है आपको कही पर भी जाने की जरुरत नहीं है।
आशा करता हु की आपको आज की हमारी यह पोस्ट E Shram Card क्या है और कैसे बनाये? जरुर पसंद आई होगी। अगर आपका इससे रिलेटेड कोई भी सवाल है तो आप कमेंट करके जरुर पूछ सकते है। आपके हर एक सवाल का जवाब यहापर दिया जायेगा। और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर सहारे कीजिये।
अपनी प्रतिक्रिया दें।