TechnicalGanu

Internet Ki Puri Jankari Hindi Me

  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • एसइओ
    • वेब होस्टिंग
    • बॅकलिंक
  • इंस्टाग्राम बायो
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसे कमाए
  • बिज़नेस
  • यूट्यूब
  • अधिक
    • फुल फॉर्म
    • फ्री डाउनलोड
    • सोशल मीडिया
    • मूवीज
    • योजना
    • लाइफ सक्सेस

10 Best Kutir Udyog Ideas-कम लागत ज्यादा मुनाफा लघु उद्योग

लेखक: गणेश हिवरकरश्रेणी: बिज़नेस

Best Kutir Udyog Ideas :- नमस्कार दोस्तों, TechnicalGanu-इंटरनेट की पूरी जानकारी hindi में आपका स्वागत है। अगर आप लोग किसी उद्योग को घर से शुरू करना चाहते है तो आपके लिए आज का ये आर्टिकल बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। क्योकि आज के इस आर्टिकल में मै आपको 10 Best Kutir Udyog Ideas के बारे में बताने वाला हु।

 

Contents show
1. Best Kutir Udyog Ideas In Hindi
2. Kutir Udyog क्या है?
3. 10 Best Kutir Udyog Ideas In Hindi
4. 1) ऑनलाइन सामान बेचे
5. 2) मुर्गीपालन
6. 3) अगरबत्ती बनाना
7. 4) फर्नीचर बनाना
8. 5) मिटटी के बर्तन बनाये
9. 6) नमकीन बनाने का उद्योग
10. 7) साड़ी व कपड़ों का व्यवसाय
11. 8) रेस्टोरेंट और बेकरी कार्नर
12. 9) ब्यूटी पार्लर
13. 10) कपड़ों की छपाई
14. आखिर में :-

Best Kutir Udyog Ideas In Hindi

हमारे देश में काफी समय से Kutir Udyog को ज्यादा महत्त्व दिया जा रहा है। क्योकि ये उद्योग घर से ही काम करके ज्यादा मुनाफा कमाके देता है। Kutir Udyog को Homemade Business भी कहा जाता है। ऐसे बहुतसे उद्योग है जिसके लिए लगने वाले Product को इकट्ठा करके घर में शुरू करके बढ़िया मुनाफा कमा सकते है।

आपको तो पता ही होगा की, आज के समय सरकार भी इन Kutir Udyog को ज्यादा बढ़ावा देने में लगी हुई है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे Kutir Udyog Ideas के बारे में बता रहे है जिन्हें आप घर में ही शुरू करके कमाई कर सकते है। तो चलिए आपके लिए कौनसे Kutir Udyog सबसे बेहतर रहने वाले है इसके बारे में जानते है।

Amazon Delivery Boy कैसे बने 

Kutir Udyog क्या है?

बहुत से लोगो के मन में ये सवाल आता है की आखिर Kutir Udyog क्या है? तो आपको मै बता दू की, Low Investment में घर पर शुरू किये जाने वाले Business को Kutir Udyog कहते है। कुटीर का मतलब आपका घर होता है और उद्योग का मतलब आपका बिज़नेस। जिन्हें मिलाकर Kutir Udyog बन जाता है।

इस तरह के Business को करने के लिये चाइना सबसे बेस्ट उदाहरण है। जहा पर हर घर में ज्यादातर लोग Kutir Udyog का काम करते है। और अपने उद्योग का सामान Alibaba Website के द्वारा पूरी दुनिया में बेचते है। मतलब की ये लोग अपने देश में और पूरी दुनिया में ऑफलाइन और ऑनलाइन हर तरह से Product Selling कर रहे है।

तो फिर इस काम में भारत कैसे पीछे रह सकता है। आज के समय में भारत में भी बहुत से लोग Kutir Udyog  शुरू करके घर से पैसे कमाने की और बढ़ रहे है। बस आपको भी अपना Kutir Udyog शुरू करके कुछ इस तरह से ही Smart Work करना है। तो चलिए अब 10 Best Kutir Udyog Ideas In Hindi के बारे में बात करते है।

  • Google Maps पर अपने दुकान या घर का पता कैसे डाले

10 Best Kutir Udyog Ideas In Hindi

1) ऑनलाइन सामान बेचे

यह आज के समय का सबसे Best Low Investment Kutir Udyog है। आप इस उद्योग को सिर्फ 5-10 हजार रुपये से ही शुरू कर सकते है। इसमें आपको किसी भी Company से Wholesale Products को खरीदकर उसे Amazon, Flipkart या Meesho जैसे e-commerce Platform पर बेचना है। बस इसके लिये आपके पास GST Number और Pancard होना जरुरी है।

बहुत से लोगो के पास Investment करने के लिए उतने पैसे नहीं होते है या फिर जरुरी Document भी नहीं होते है। फिर भी आप 0 Investment And Without Documents के भी अपना Online Business शुरू कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको पहले इसकी पूरी जानकारी लेनी होगी।

आप ये जरुर पढ़े :-

  • Amazon Seller कैसे बने और अपना सामान बेचकर लाखो कैसे कमाए
  • Flipkart Seller कैसे बने और अपना सामान बेचकर लाखो कैसे कमाए?
2) मुर्गीपालन

देखा जाये तो बहुत से लोग अपने शौक के लिए और अंडे खाने के लिए ही मुर्गी पालते है। लेकिन आप इसे अगर व्यवसाय में बदल देंगे तो आप इससे बहुत मुनाफा भी कमा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको एक पोल्ट्री फॉर्म खोलना होगा जिसके लिए थोडा खर्चा भी लग सकता है।

लेकिन अगर आप इसे थोडा थोडा करके भी बढ़ाते है तो आपका एक दिन बहुत बढ़ा Business भी बन सकता है। अगर आप शुरुआत में दस हजार मुर्गियों को भी पालते है तो आप लगभग साठ हजार रुपये का मुनाफा इससे कमा सकते है। इसके अलावा आपको समय समय पर उन्हें टीके लगवाने होंगे और बिमारियों से बचा के रखना होगा।

  • Online Article Writing से पैसे कैसे कमाये
3) अगरबत्ती बनाना

आपको तो पता ही होगा की, हर एक घर में अगरबत्ती की मांग होती है। तो ऐसे में आप इस Kutir Udyog को शुरू करके बेहतर मुनाफा कमा सकते है। इसके लिये बस आपको एक मशीन खरीदनी होगी जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये होती है।

इसके बाद आपको कुछ Raw Material की जरूरत पड़ेगी जो आपको बाज़ार से आसानी से मिल सकती है। इन सभी चीजो को मिलाकर आपको एक किलो पाउडर बनान है और उसे आधा लीटर पानी में मिलकर मशीन में डाल देना है जिससे आपको अगरबत्ती बनकर मिलेगी। इस Kutir Udyog से आपको एक लाख रुपये महीने तक का फायदा हो सकता है।

  • Business Registration कैसे करे?

laghu udyog ideas in hindi

4) फर्नीचर बनाना

यह आज के समय का बहुत बढा Kutir Udyog बन चूका है। आप उद्योग को घर में ही शुरू कर सकते है। बस इसके लिए आपको बेहतर गुणवत्ता वाली लकड़ी, आरी, फेविकोल, इंची-टेप इत्यादि चीजो की जरूरत होगी।

अगर आपने एक बेहतर टेबल बनाई तो आपकी लागत आई लगभग 1000 रुपये और इसके बाद अगर आप इसे बाज़ार में 2000 रुपये तक बेच सकते है। जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा होगा। आप इस Business से 40 हजार से लेकर एक लाख रुपये महीने तक की कमाई बहुत आराम से कर सकते है।

  • New Business Ideas In Hindi
5) मिटटी के बर्तन बनाये

आज के समय में मिटटी के बर्तन बनाने का काम भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है और आप भी इससे फायदा ले सकते है। आप घर में ही मिटटी के बर्तन बनाना शुरू कर सकते है। जैसे की घड़े, रोटी बनाने का चकला, और भी बहुत सारे आइटम है जो की आप इसमें शामिल कर सकते है।

आपको इसमें ज्यादा इन्वेस्ट भी नहीं करना पड़ेगा और आप बेहतर मुनाफा इससे कमा सकते है। आप चाहे तो बाद में  इसमे मूर्तियाँ बनाना भी शुरू कर सकते है जिससे आपको बहुत अधिक फायदा होने लगेगा।

  • घर बैठे Paise Kamane Ke Tarike In Hindi
6) नमकीन बनाने का उद्योग

पहले से ही नमकीन खाना सबको पसंद होता है। आप घर में नमकीन बनाकर बाजार में उचित मूल्य पर इसे बेच सकते हैं। नमकीन बनाने के लिये आपको बेसन के साथ विभिन्न प्रकार की दालें जैसे उड़द, मूंग, चना आदि का उपयोग करना है। आज के समय में नमकीन बनाने का कारोबार भी तेज़ी से विकसित हो रहा है इससे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

7) साड़ी व कपड़ों का व्यवसाय

आपको लगता होगा की ये बहुत ही बड़ा उद्योग है जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इसमें आपको बाज़ार से सिंपल साड़ी खरीद लेनी है और उन्हें अपनी कला के अनुसार अलग अलग डिजाईन देनि है और इसके बाद उन्हें आपको बेचना है।

इसमें से बहुत सारी साड़ियाँ तो आपके गली मोहल्ले में भी बिक जाएगी जो की आपके रेगुलर कस्टमर बन जायेंगे। आप ये Business घर में ही शुरू करके बहुत बढा फायदा कमा सकते है। इसी तरह का बिज़नेस आप अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर सेलर बन कर भी कर सकते है। यहाँ पर सिर्फ आपको अपना अकाउंट बनाना है। यहाँ से जान सकते है की अमेज़न पर सामान कैसे बेचते है या फ्लिपकार्ट पर सामान कैसे बेचते है।

8) रेस्टोरेंट और  बेकरी कार्नर

आज के समय में शहरों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में छोटी सी जगह में रेस्टोरेंट और बैकरी कॉनर लगाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इन इलाकों में आप रेस्टोरेंट और बेकरी कॉनर लगाकर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। इसके लिए बस आपको छोटीसी जगह और खाद्य सामग्री की आवश्यकता होती है।

आप इसमें समोसा, भेल, पिज्जा, पापडी चाट, बर्गर आदि आइटम को शामिल कर सकते हैं। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिये आपको 40,000 से 80,000 रुपये की आवश्यकता होती है।

  • Low Investment Business Ideas 

small business ideas in hindi

9) ब्यूटी पार्लर

अगर आप में Hairstyle करने का, महेंदी लगाने का या Ladies Beauty Treatment करने का हुन्नर है तो खुद के घर पर ही आप थोड़े Beauty Products लाकर ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकते है।

इसमें आपको बस अपने टैलेंट के पैसे मिलते है। जिसमे Nailart, Mahendi, Hairstyle, Face Teartment करना होता है। इसमें 10 हजार से कम का ही इन्वेस्टमेंट होगा और अगर आपका बिज़नेस चल जाता है तो लाखो का फायदा मिलता है।

  • Amazon Flex से Part Time में पैसे कैसे कमाये?
10) कपड़ों की छपाई

कपड़ों को रंगाकर और उनपर छपाई करके इसे Kutir Udyog का रूप दिया जा सकता है। बहुतसी फैक्टरियां तैयार साधे कपड़े को रंगने के लिए देती हैं। क्योकि वो कपड़े रंगकर और भी आकर्षक दिख सके। इस काम को शुरू करने के लिए आप कपड़े बनाने वाली फैक्टरी से सम्पर्क कर सकते है। ये एक ऐसा काम है जिसे कम लागत शुरू कर सकते है।

आखिर में :-

आशा करता हु की आपको आज की हमारी ये पोस्ट 10 Best Kutir Udyog Ideas-कम लागत ज्यादा मुनाफा लघु उद्योग पसंद आई होगी। अगर आपको इससे Related कोई सवाल है तो आप मुझे Comment द्वारा पूछ सकते है। आपके सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करूँगा।

अगर आपको लगता है की ये आर्टिकल काम का है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करे। और आपके पास भी कोई Ideas है तो आप हमारे साथ जरुर शेयर करे। जिससे हमारे यूजर को भी पता चले और वो भी अपना Business Start करे।

शेयर
  • Facebook
  • Twitter
  • Pin It
  • Email
  • LinkedIn
  • WhatsApp

आपको ये पढना चाहिए

  • News Reporter या पत्रकार कैसे बने? जानिए योग्यता, कोर्सेस और कार्य

    News Reporter या पत्रकार कैसे बने? जानिए योग्यता, कोर्सेस और कार्य

  • Amazon Affiliate Account कैसे बनाये In Hindi

    Amazon Affiliate Account कैसे बनाये In Hindi

  • Top Best Free Affiliate Marketing Websites List For 2019

लेखक: गणेश हिवरकर

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हु। इस ब्लॉग पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हु।

Reader Interactions

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

फॉलो करें

लेटेस्ट रोजगार अपडेट्स और सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें.

लेटेस्ट आर्टिकल

  • फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है – Film Director Kaise Bane
  • Pathan Movie Download on Telegram: Shah Rukh Khan’s latest movie leaked
  • मेरे मोबाइल में क्या खराबी है कैसे पता करें? जानिए आसान तरीका
  • सबसे पास की दवा की दुकान कहाँ है? Best Medical Store Near Me
  • कहानी लिखने के नियम क्या है?- कैसे एक अच्छी कहानी लिखें 2023

कैटेगरी चुने

  • अधिक (2)
  • इंस्टाग्राम बायो (21)
  • एसइओ (22)
  • टेक्नोलॉजी (122)
  • पैसे कैसे कमाए (73)
  • फुल फॉर्म (14)
  • फ्री डाउनलोड (14)
  • बिज़नेस (40)
  • बॅकलिंक (5)
  • ब्लॉग्गिंग (51)
  • मूवीज (15)
  • यूट्यूब (29)
  • योजना (10)
  • लाइफ सक्सेस (6)
  • वर्डप्रेस (21)
  • वेब होस्टिंग (4)
  • सोशल मीडिया (31)
close button

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यहाँ पर आपको हर रोज नई-नई जानकारी वाले आर्टिकल हिंदी भाषा में पढने को मिलेंगे।

हमारी कोशिश भी यही है कि हम अपने पाठकों को हर रोज कुछ नया सिखा सकें।

ब्लॉग को सब्सक्राइब करे

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

हमें फॉलो करे


कॉपीराइट © 2022-2023हमारे बारे मेंसम्पर्क करेंप्राइवेसीमुख्यपृष्ठटॉप पर जाएँ।