TechnicalGanu

Internet Ki Puri Jankari Hindi Me

  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • एसइओ
    • वेब होस्टिंग
    • बॅकलिंक
  • इंस्टाग्राम बायो
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसे कमाए
  • बिज़नेस
  • यूट्यूब
  • अधिक
    • फुल फॉर्म
    • फ्री डाउनलोड
    • सोशल मीडिया
    • मूवीज
    • योजना
    • लाइफ सक्सेस

Mutual Fund क्या है? कैसे करें निवेश की शुरुआत? कितनी होगी कमाई

लेखक: गणेश हिवरकरश्रेणी: टेक्नोलॉजी, पैसे कैसे कमाए

Mutual Fund क्या है? कैसे करें निवेश की शुरुआत? कितनी होगी कमाई:- दोस्तों आपने कही ना कही ये जरुर सुना होगा की निवेश के लिए Mutual Fund अच्छा विकल्प है। जहापर हमें रिटर्न भी अच्छा मिलता है और शेयर बाजार की तुलना में रिस्क भी कम होता है। लेकिन इसमें निवेश करने से पहले आपको Mutual Fund के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी बहुत ही जरुरी है। जिससे आपको निवेश करने में मदत मिलती है

<< CLICK HERE >>

mutual-fund-me-invest-kaise-kare-in-hindi

हमने पिछले आर्टिकल में Mutual Fund क्या है और कैसे काम करता है?  इसके बारे में जानकारी ली थी। और आज के इस आर्टिकल में हम लोग Mutual Fund Me Account Kaise Khole, Mutual Fund Me Invest Kaise Kare In Hindi, Mutual Fund Me Maise Kaise Lagaye इसके बारे में जानकरी लेने वाले है। अगर आप लोगो को भी Mutual Fund Me Invest Karna Hai तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े

इसे पढ़िए ➤ Insurance क्या है? और कितने प्रकार के होते है

इसे पढ़िए ➤ Unacademy क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए

Contents show
1. Mutual Fund में Account कैसे खोले ( How To Open Mutual Fund Account )
2. Groww App में Mutual Fund Account कैसे बनाये?
3. म्यूच्यूअल फण्ड में पैसे कैसे लगाये ( How To Invest Money Mutual Funds )
4. आखिर में :-

Mutual Fund में Account कैसे खोले ( How To Open Mutual Fund Account )

देखा जाए तो आपको ऐसी बहुतसी वेबसाइट और एप्लीकेशन मिल जाएगी जहा से आप अपना म्यूच्यूअल फण्ड अकाउंट खोल सकते है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में मै आपको Groww App के बारे में बताने वाला हु। क्योकि Groww App मुझे सबसे अच्छी लगी है और मै भी इसी App का इस्तेमाल करता हु।

Groww App एक स्मार्टफोन ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जो सभी के लिए फ्री में उपलब्ध है। और इस App की खास बात यह है की इसको इस्तेमाल करना बहुत ही सिंपल है। और जहाँ तक सिक्योरिटी की बात आती है तो यह App 128-bit SSL सर्टिफिकेट से Encrypted है। इसमें आपकी पर्सनल डिटेल और Transaction सिक्योर रहेगा। जिसकी वजह से यह App बहुत लोगो को पसंद आती है।

इसे पढ़िए ➤ Online Data Entry Jobs Work From Home

इसे पढ़िए ➤ घर बैठे Paise Kamane Ke Tarike

Groww App में Mutual Fund Account कैसे बनाये?

अगर आप भी कोई अच्छी एप्लीकेशन की खोज में है जहापर आप अपना म्यूच्यूअल फण्ड अकाउंट खोलना चाहते है। तो आप यह App एक बार जरुर इस्तेमाल कीजिये। तो चलिए अब हम इस अप्प में अपना म्यूच्यूअल फण्ड अकाउंट कैसे बनाते है इसके बारे में जानकारी लेते है।

Step 1) सबसे पहले तो आपको Google Play Store से Groww App को डाउनलोड करना होगा। या फिर आप निचे दिए गए बटन से सीधा डाउनलोड कर सकते है। इस एप्प को डाउनलोड करने के बाद इसे अपने मोबाइल में ओपन करना है।

Step 2) अब आपके सामने एक Sign Up का पेज आयेगा इसमें आपको दो आप्शन मिलते है। आप यहापर डायरेक्ट Google से Sing Up कर सकते है। या फिर आप Other G-Mail अकाउंट से Sign up करना चाहते है तो Continue With Other Email पर क्लिक कर दीजिये।

Step 3) अब आपको जिस भी Email Id से Sign Up करना है। उसे आपको बॉक्स में लिखना है और लिखने के बाद Next बटन पर क्लिक करना है।

Step 4)  अब आपको Groww App के लिए एक Password डालना है। जो 8 से 20 Charaters के बिच होना चाहिए। इसे डालने के बाद आपको Next बटन पे क्लिक करना है।

Step 5) अब आपको अपना मोबाइल नंबर यहापर देना है। लेकिन ध्यान रहे आपको मोबाइल नंबर वही देना है। जो आपके बैंक और आधार से लिंक है वरना आपको मैसेज नहीं आएगा।

इसे पढ़िए ➤ Whatsapp से पैसे कैसे कमाए

इसे पढ़िए ➤ Battleground Mobile India से पैसे कैसे कमाए

Step 6) अब आपको आपने PAN Card को वेरीफाई करना है। इसके लिए आपको अपना पैन नंबर बॉक्स में डालना होगा। इसे डालने के बाद आपको Next बटन पर क्लिक करना है।

Step 7) अब आपको अपनी Personal डिटेल देनी है। जैसे की Date Of Birth, Gender और भी बहुत कुछ। लेकिन ध्यान रहे Date Of Birth वही देनी है जो आपके आधार और पैन कार्ड पर है।

Step 8) अब आपको अपनी KYC अपडेट करनी होगी। जिसमे आपको पूछा जायेगा की आप काम क्या करते है, आपका कितना कमाते है, आपके Mother और Father का नाम क्या है। सब कुछ अच्छे से भरने के बाद आपको Next पर  क्लीक करना है।

Step 9) अब यहाँ पर आपसे Mutual Fund Nominee के बारे में पुछा जायेगा। यहापर आपको दो आप्शन मिलते बाई पहला Yes और दूसरा No, अगर आप यहापर किसी को नॉमिनी बनाना चाहते है तो Yes पर क्लिक कीजिये और उसका नाम यहापर डालिए और Next पर क्लिक कीजिये।

Step 10) अब आपको आपके बैंक अकाउंट को वेरीफाई करना है। इसके लिए आपको सबसे पहले आपके बैंक का IFSC कोड डालना है और IFSC कोड डालने के बाद Search पर क्लिक कीजिये। अब आपके बैंक का डिटेल्स शो हो जायेगा।

Step 11) अब आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर देना है। लेकिन ध्यान रहे की  नंबर गलत नहीं होना चाहिए। अब बैंक अकाउंट नंबर डालने के बाद Next बटन पर क्लिक कीजिये।

Step 12) अब Groww app आपका एक फोटो खीचेगा। तो आप कैमरा पर क्लिक करके एक फोटो खीचें। लेकिन ध्यान रहे फोटो में आपका चेहरा क्लियर आना चाहिए। फोटो खीचने के बाद आप Next पर क्लिक कीजिये।

इसे पढ़िए ➤ Youtube से पैसे कैसे कमाए?

इसे पढ़िए ➤ घर बैठे पैसे कमाने के तरीके

Step 13) अब आपको Groww app में अपना एक 3 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करना है। लेकिन ध्यान रहे वीडियो क्लियर होना चाहिए। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आपको Next पर क्लिक करना है।

Step 14) अब आपको अपना PAN Card का एक फोटो अपलोड करना है। तो आप Gallery में जाके वहाँ से फोटो अपलोड कर सकते हैं।

Step 15) अब आपको अपने एड्रेस को वेरीफाई करना है। एड्रेस वेरीफाई करने के लिए आपको चार ऑप्शन मिलते है। आधार कार्ड, वोटर आयडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस इसमें से आपके पास जो भी है उसपर आप क्लिक कीजिये।

Step 16) अब आपने जो भी डॉक्यूमेंट सेलेक्ट किया है उसका एक फोटो आपको अपलोड करना होगा। फोटो अपलोड करने के बाद आप Next पर क्लिक कीजिये।

Step 17) अब आपके सामने कुछ आप्शन टिक करने के लिए आयेंगे। तो आपको यहापर सब पर टिक कर देना है। और सबसे निचे आपको एक ऑप्शन दिखेगा उसको भी टिक करके I Agree पर क्लिक कीजिये।

Step 18) अब आपके सामने Sign करने का आप्शन आएगा। तो आपको यहापर अपनी  Sign करनी है।

Step 19) अब आपको यहापर चार अंको का एक Security Pin डालना है।  ताकि आपके Groww app के अकाउंट को आपके अलावा कोई और ना खोल सके। Security Pin डालने के बाद आपको टिक पर क्लिक करना है और उसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक कीजिये।

“Congratulations” आपका Groww App पर अकाउंट बन गया है। अब आप इसमें invest करना शुरू कर सकतें है।

तो देखा दोस्तों आपने Mutual Fund अकाउंट बनाना कितना आसान है। अगर आप Groww App की जगह किसी और एप्लीकेशन या वेबसाइट पर अपना Mutual Fund Account Open करना चाहते है। तो आप सेम इसी प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। क्योकि लगभग सभी एप्लीकेशन में Mutual Fund Account Open करने की सेम प्रोसेस है।

इसे पढ़िए ➤ SBI ATM Card Pin Generate और Active कैसे करे

इसे पढ़िए ➤ BOI ATM Card Pin Generate कैसे करे

म्यूच्यूअल फण्ड में पैसे कैसे लगाये ( How To Invest Money Mutual Funds )

जैसे की मैंने आपको म्यूच्यूअल फण्ड अकाउंट Groww App में ओपन करने के बारे में बताया है। तो Mutual Fund में पैसे कैसे Invest करे ये भी आपको Groww App के जरिये ही बताने जा रहा हु। तो आप सभी स्टेप को ध्यान से पढ़िए और फॉलो कीजिये।

Step 1) सबसे पहले आपको Groww App में Sign In करके इसे ओपन करना है।

Step 2) अब आपको सबसे निचे 3 आप्शन दिखेंगे। तो उसमे से आपको Mutual Fund वाले आप्शन पर क्लिक करना है।

Mutual Fund me account kaise khole

Step 3) अब आपके सामने कुछ Populer Fund के नाम आयेंगे। अगर आपको सभी Mutual Fund को देखना है। तो आपको All Mutual Fund का एक आप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करना है।

Mutual fund me invest kaise kare

Step 4) अब आपके सामने सभी Mutual Fund के नाम आयेंगे। तो आप जिस किसी भी Mutual Fund में इन्वेस्ट करना चाहते है उसपर क्लिक कीजिये। जैसे की मान लीजिये मैं यहापर Tata Digital India में पैसे Invest करना चाहता हु। तो मै यहापर Tata Digital India पर क्लिक करूँगा।

Mutual fund me paise kaise lagaye

Step 5) अब यहापर आपको Investment करने के लिए 2 आप्शन मिलते है। एक One Time का और दूसरा Monthly Sip का।

Mutual Fund me paise invest kaise kare

अगर आपके पास ज्यादा पैसे है जिसे आप एक बार में इन्वेस्ट करना चाहते है तो आप One Time का आप्शन सेलेक्ट कर सकते है। लेकिन आपके पास उतने पैसे नहीं है और आप मंथली पैसे इन्वेस्ट करना चाहते है तो आप Monthly Sip का Option सेलेक्ट कर सकते है। तो यहापर मै Monthly Sip को सेलेक्ट करता हु।

Step 6) अब यहापर Monthly आप जितना पैसा इन्वेस्ट करना चाहते है, वो Amount यहापर डालना है और Invest Now पर क्लिक करना है।

Step 7) अब आपको “Make payment” पर जाकर क्लिक करें और अपने Payment की Details को यहापर दर्ज करे।

Congratulations! आपका Investment सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अब आपको आपके Investment हो जाने की पुष्टि करने वाला एक Massage आएगा।

इसे पढ़िए ➤ Dailyhunt Se Paise Kaise Kamaye

इसे पढ़िए ➤ Swift Code Kya Hai Aur Kaise Pata Kare

आखिर में :-

आशा करता हु की आपको आज का हमारा यह आर्टिकल Mutual Fund में अकाउंट खोलके उसमे पैसे कैसे Invest करे – 2022 जरुर पसंद आई होगी। अगर आपका इससे रिलेटेड कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट करके जरुर बताये। आपके हर एक सवाल का जवाब देने की मै कोशिश करूँगा। और आपको अगर किसी और चीज के बारे में जानकारी चाहिए तो उसके बारे में भी मुझे जरुर बताये।

अगर आप ऐसी ही जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करके हमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे की, फेसबुक, टेलीग्राम, Youtube और Instagram पर फॉलो कर सकते है। जहापर आपको सबसे पहले नोटीफीकेशन मिलेगी।

शेयर
  • Facebook
  • Twitter
  • Pin It
  • Email
  • LinkedIn
  • WhatsApp

आपको ये पढना चाहिए

  • Gf/Bf या किसी की भी Call Recording अपने Phone में कैसे सुने?

    Gf/Bf या किसी की भी Call Recording अपने Phone में कैसे सुने?

  • 18+ Best Fantasy Cricket Apps in India 2023 – Lowest Entry Fees

    18+ Best Fantasy Cricket Apps in India 2023 – Lowest Entry Fees

  • बिना Aadhar नंबर के Aadhar Card Download कैसे करे?

    बिना Aadhar नंबर के Aadhar Card Download कैसे करे?

लेखक: गणेश हिवरकर

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हु। इस ब्लॉग पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हु।

Reader Interactions

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

फॉलो करें

लेटेस्ट रोजगार अपडेट्स और सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें.

लेटेस्ट आर्टिकल

  • फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है – Film Director Kaise Bane
  • Pathan Movie Download on Telegram: Shah Rukh Khan’s latest movie leaked
  • मेरे मोबाइल में क्या खराबी है कैसे पता करें? जानिए आसान तरीका
  • सबसे पास की दवा की दुकान कहाँ है? Best Medical Store Near Me
  • कहानी लिखने के नियम क्या है?- कैसे एक अच्छी कहानी लिखें 2023

कैटेगरी चुने

  • अधिक (2)
  • इंस्टाग्राम बायो (21)
  • एसइओ (22)
  • टेक्नोलॉजी (122)
  • पैसे कैसे कमाए (73)
  • फुल फॉर्म (14)
  • फ्री डाउनलोड (14)
  • बिज़नेस (40)
  • बॅकलिंक (5)
  • ब्लॉग्गिंग (51)
  • मूवीज (15)
  • यूट्यूब (29)
  • योजना (10)
  • लाइफ सक्सेस (6)
  • वर्डप्रेस (21)
  • वेब होस्टिंग (4)
  • सोशल मीडिया (31)
close button

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यहाँ पर आपको हर रोज नई-नई जानकारी वाले आर्टिकल हिंदी भाषा में पढने को मिलेंगे।

हमारी कोशिश भी यही है कि हम अपने पाठकों को हर रोज कुछ नया सिखा सकें।

ब्लॉग को सब्सक्राइब करे

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

हमें फॉलो करे


कॉपीराइट © 2022-2023हमारे बारे मेंसम्पर्क करेंप्राइवेसीमुख्यपृष्ठटॉप पर जाएँ।